Home न्यूज पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को व्यापारियों ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को व्यापारियों ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

236
0

सेना एवं सैनिकों के कारण ही देशवासी सुख चैन की सांस ले पाते हैं :संजय गुप्ता

शहीद सैनिकों का ऋण कभी भी चुकाया नहीं जा सकता :संजय गुप्ता

शहीदों की शहादत को कभी भूलना नहीं चाहिए: अनिरुद्ध निगम

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में पुलवामा हमले की बरसी 14 फरवरी के दिन राजधानी के व्यापारियों ने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को याद किया संगठन के प्रदेश कार्यालय अयोध्या रोड पर शहीद सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि की तथा 44 दीपक जलाकर वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा सेना एवं सैनिकों के कारण ही देश के नागरिक सुख चैन की सांस ले पाते हैं उन्होंने कहा शहीद सैनिकों का ऋण हम कभी भी चुका नहीं सकते श्रद्धांजलि कार्यक्रम में
संगठन के ट्रांस गोमती इकाई के अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने कहा वीर सैनिकों की शहादत को हमें कभी भूलना नहीं चाहिए एवं उनके परिजनों का जहां तक संभव हो हमें ध्यान रखना चाहिए

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष मसीह उजजमा गांधी, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद फुरकान, ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय कांत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नारायण मोरिया, नीरज दुबे, गोमती नगर वरिष्ठ महामंत्री राजेश चौधरी, रवि जैन, मोहम्मद शबीह, मुजीब अहमद, सुमित गुप्ता
सहित कई व्यापारियों ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here