Home न्यूज 25 नवम्बर को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होगी तैलिक महारैली

25 नवम्बर को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होगी तैलिक महारैली

47
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि 

लखनऊ , 3 नवम्बर 2023। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा- उ.प्र. के तत्वावधान में आज शुभम सिनेमा बिल्डिंग कैसरबाग, लखनऊ में पूर्व राज्यसभा सांसद राम नारायण साहू की अध्यक्षता में कोर कमेटी की संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 25 नवम्बर 2023 को रमाबाई अम्बेडकर मैदान शहीदपथ, लखनऊ में तैलिक महारैली का आयोजन किया जाएगा।

इस बात की जानकारी तैलिक साहू राठौर महासभा के सह संयोजक रमाशंकर साहू ने दी। उन्होने बताया कि तैलिक महारैली को सफल बनाने के लिए तैलिक साहू राठौर जन-जागृति अधिकार यात्रा विगत 5 सितम्बर-2023 को जगदीश प्रसाद साहू प्रदेश अध्यक्ष (राजनैतिक प्रकोष्ठ) भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के नेतृत्व में झांसी जनपद से निकाल  गई है, जो उत्तर प्रदेश के 62 जनपदों का भ्रमण करते हुए आगामी 25 नवम्बर 2023 को रमाबाई अम्बेेेडकर मैैैदान लखनऊ में पहुंचकर महारैली में परिवर्तित हो जायेगी। रमाशंकर ने आगे बताया कि तैलिक महारैली के मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और

विशिष्ट अतिथि रामेश्वर तेली माननीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री-भारत सरकार, भुपेन्द्र सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उ.प्र., केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उ.प्र., बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उ.प्र. एवं दिनेश शर्मा सांसद राज्यसभा होंगे। उन्होने बताया कि इसके अलावा महारैली के स्वागताध्यक्ष राम नरायन साहू पूर्व सांसद (राज्य सभा ) होंगे जबकि महारैली का  उदघाटन संगमलाल गुप्ता सांसद प्रतापगढ़ करेंगे। रैली के संयोजक हैं राकेश राठौर ‘गुरू’ राज्यमंत्री उ.प्र. सरकार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here