Home न्यूज सेक्टर-ई सीतापुर रोड योजना में स्थित नानाजी देशमुख वाटिका मे हुआ पौधरोपण

सेक्टर-ई सीतापुर रोड योजना में स्थित नानाजी देशमुख वाटिका मे हुआ पौधरोपण

125
0

बरगद व पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे रोपे

लखनऊ। अदिति वर्ल्ड विजन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को सेक्टर-ई सीतापुर रोड योजना में स्थित नानाजी देशमुख वाटिका में वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बरगद, पीपल, नीम, आंवला, बेल सहित पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे रोपित किये गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद मानसिंह यादव, पूर्व पार्षद बृज किशोर पाण्डेय समेत उपस्थित तमाम पर्यावरण प्रेमियों ने पीपल का पौध लगाकर किया। पार्षद मानसिंह ने कहा कि जितनी जल्दी हम पर्यावरण के प्रति जागरूक हो जाएं उतना ही अच्छा है। हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए ये नितांत जरूरी है। पूर्व पार्षद बृज किशोर पाण्डेय ने कहा कि हमारे पुरखों ने हमको हरी भरी धरती सौंपी है। अब ये हमारा भी कर्तव्य है कि हम भी आने वाले पीढ़ी के प्रति अपना कर्तव्य निभाये। सामाजिक कार्यकर्ता ओम सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण महज इसलिए जरूरी नहीं है कि सरकार ने कहा है। बल्कि ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। सामाजिक कार्यकर्ता रश्मि सिंह ने कहा कि हमारे पुरखों ने प्रकृति का महत्व हजारों साल पहले समझ लिया था, तभी हमारी संस्कृति में पेड़ पौधे, पशु पक्षी, पर्वत नदियों को सम्मान दिया गया औऱ उन्हें पूजने की व्यवस्था बनाई गई। पर्यावरण प्रेमी मनोज सिंह चौहान ने कहा कि पौधारोपण एक पुनीत कार्य है और सभी को इसमें योगदान देना चाहिए। जागृति जालान ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण के महत्व के प्रति बच्चों को जागरूक करना होगा। बच्चे हमारे संदेश को लोगों तक पहुँचाने में प्रभावी भूमिका अदा कर सकते हैं। वंदना अग्रवाल ने कहा कि शहर को सुंदर और साफ रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए। अदिति वर्ल्ड विजन चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विवेक पाण्डेय ने कहा कि पौधरोपण से ही हमारी जिम्मेदारी खत्म नही हो जाती है। उनकी देखभाल कर उन्हें बचाये रखना भी आवश्यक है। जिससे वह बड़े होकर हरियाली प्रदान करने के साथ ही सुंदर पर्यावरण दे सके। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में लगभग 30 प्रतिशत वृक्षों का आच्छादन होना चाहिए। इसके सापेक्ष्य लखनऊ में केवल 20 प्रतिशत ही पौधों से आच्छादित हैं। इसलिए पौधारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना होगा। इस मौके पर हेमन्त कुमार मिश्रा, मालविका गुप्ता, नीतू पाण्डेय, शम्भू शरण वर्मा, ललित शुक्ला, सपा युवा नेता शैलेन्द्र वर्मा, संतोष यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here