Home न्यूज विपरीत मौसम के बावजूद ऐशबाग रामलीला में हुआ दशहरे पर 71 फीट...

विपरीत मौसम के बावजूद ऐशबाग रामलीला में हुआ दशहरे पर 71 फीट के लैमिनेटेड रावण के पुतले का दहन

155
0

श्रीराम लीला समिति ऐशबाग की रामलीला ऐतिहासिक हैःडाॅ दिनेश शर्मा 
लखनऊ, 6 अक्टूबर 2022। श्रीराम लीला समिति ऐशबाग के तत्त्वावधान में विजयदशमी के दिन रामलीला मैदान ऐशबाग में आयोजित दशहरा उत्सव में विपरीत मौसम के बावजूद 71 फीट के लैमिनेटेड कागज से निर्मित रावण के पुतले का दहन किया गया।
रावण दहन के पूर्व भव्य आकाशीय रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी हुई। विपरीत मौसम के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नही हुआ। लोगों ने प्रांगण में अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ रावण दहन का आनन्द उठाया। अपार जनसमूह के बीच समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा ने कहा कि श्रीराम लीला समिति ऐशबाग का रामलीला का पर्व ऐतिहासिकता के तानेबाने में बुना हुआ है। यहां पर गोस्वामी तुलसीदास के शिष्यों द्वारा, लखनऊ के नवाबों द्वारा, अयोध्या के संतांे द्वारा और विदेशों के कलाकारों द्वारा भी यहां पर श्रीराम लीला मंचन किया गया। इस रामलीला का अपना एक अलग इतिहास और महत्व है। यहां पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई प्रदेशों के राज्यपालों ने श्रीरामलीला का मंचन देखा है। श्रीरामलीला समिति ऐशबाग के कार्यों की सराहना करते हुए डाॅ दिनेश शर्मा ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद श्रीराम लीला समिति ऐशबाग ने रावण दहन और रामलीला करने का जो साहस दिखाया है, वह प्रयास निःसन्देह प्रशंसनीय है। रावण दहन से पूर्व श्री राम लीला समिति ऐशबाग के सचिव पं0 आदित्य द्विवेदी के संयोजन और संचालन में रामलीला के मंचन में लंका पर चढ़ाई, मेघनाथ वध, रावण मंदोदरी संवाद, मयदानव संवाद, रावण वध का मंचन किया गया। इस अवसर पर श्री राम लीला समिति ऐशबाग के अध्यक्ष हरीशचन्द्र अग्रवाल, श्री राम लीला समिति ऐशबाग के सचिव पं0 आदित्य द्विवेदी, प्रमोद अग्रवाल, प्रशासन और पुलिस के सभी उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

धूमधाम से निकली भरत मिलाप शोभा यात्रा- भगवान श्री राम के 14 वर्षों के वनवास के उपरान्त भरत से मिलने के लिए भरत मिलाप शोभा यात्रा श्री राम लीला समिति ऐशबाग के तत्वावधान में आज दोपहर निकाली गई। भरत मिलाप शोभा यात्रा ऐशबाग रामलीला मैदान से श्री राम लीला समिति ऐशबाग के अध्यक्ष हरीशचन्द्र अग्रवाल और सचिव पं0 आदित्य द्विवेदी की अगुवाई में पीली कालोनी, वाटर वक्र्स रोड, कोयला मण्डी, यहियागंज चैराहा, राजाबाजार, सुभाष मार्ग, रकाबगंज, नेहरू क्रास, सिद्धनाथ मंदिर, नादान महल रोड, वर्मा बस स्टाप, धर्मध्वज मंदिर चैराहे पर पहुंची जहां पर बहुत धूमधाम से भरत मिलाप कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रास्ते में बने हुए तमाम तोरण द्वारों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, कहीं महिलाओं ने भगवान श्री राम की आरती उतारी तो कहीं भगवान श्री राम को मिष्ठान, दूध और फल खिलाए।
शोभायात्रा के दौरान घोड़ा, बघ्घी संग बैण्ड बाजा समूहों ने भाग लिया। भरत मिलाप शोभायात्रा में भगवान राम के सभी स्वरूप आगे आगे चल रहे थे। इसके अलावा शोभायात्रा में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी, भगवान शिव, माता पार्वती, राधा-कृष्ण, शबरी, अनसुइया, नल, नील, जामवन्त, इन्द्र-इन्द्राणी, यशोदा, केवट, भरत, शत्रुहन, निषादराज, परशुराम, भगवान गणेश, वाल्मीकी और तुलसीदास जी के रथ सहित तमाम देवी देवताओं के रथ शोभायात्रा की शोभा बने।
भरत मिलाप संग हुआ राम का राज्याभिषेक- भारत की प्राचीनतम रामलीला समितियों में शुमार की जाने वाली श्री राम लीला समिति ऐशबाग के रामलीला मैदान में विगत ग्यारह दिनों से चल रहे ’रामोत्सव-2022’ में आज ऐशबाग रामलीला का मंच भगवान श्री राम के जयघोष से गूंज रहा था। इस अवसर पर भरतमिलाप और राम राज्याभिषेक प्रसंगों का मनोरम मंचन भी किया गया। पुष्पवर्षा से ऐसा दृश्य परिलक्षित हो गया कि मानों ऐसा लग रहा था कि आकाश से पुष्पों की वर्षा हो रही हो। कुछ इसी मनोरम वातावरण में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ, भगवान श्री राम के साथ माता सीता राजगद्दी पर विराजमान हुयीं। इस अवसर पर लक्ष्मण, भरत, शत्रुहन, हनुमान जी, राजा दशरथ की रानियांे संग तमाम अयोध्या वासियों ने भगवान श्री राम की जयकार करते हुए पुष्पों की वर्षा की। इस दृश्य में तमाम दर्शकों की आंखें नम हो गई। राम राज्याभिषेक के दौरान शमशुर्रहमान नवेद के निर्देशन में राम आए अवध की ओर सजनी और सुस्वागतम सुस्वागतम गीतों पर खुशी, अश्विनी, पंकज, आकृति, देवांशी, अभिलाषा, अनुष्का, यशिका और कृति ने अपने भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here