Home आध्यात्म राजदण्ड पूजन व कलश यात्रा के साथ शुरू होगा राजसूय यज्ञ

राजदण्ड पूजन व कलश यात्रा के साथ शुरू होगा राजसूय यज्ञ

145
0

10 नवम्बर से 14 नवम्बर तक होगी यज्ञ

धीरेन्द्र श्रीवास्तव ब्यूरोचीफ सीतापुर

सीतापुर। मियागंज (उन्नाव)

राजदण्ड पूजन व मंगल कलश यात्रा के साथ गुरुवार को राजसूय यज्ञ के पांच दिवसीय विराट धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग, रजनी तिवारी शक्ति कलश तथा राजदंड का पूजन करेंगी। वे वैदिक मंत्रों के साथ राज सिंहासन का अभिसिंचन भी करेंगी। कार्यक्रम के प्रमुख संरक्षक क्षेत्रीय विधायक बम्बा लाल दिवाकर मुख्य अतिथि को स्वस्तिवाचन के मंत्रों के साथ राजसत्ता का प्रतीक राजमुकुट पहनाएंगे।
देव मंच से गायत्री तपोवन, हरिद्वार से आए यज्ञाचार्य गण गंगा सिंह, पं० छबीलदास मिश्रा, जगन्नाथ उपाध्याय, मुकेश कटारिया व संगीत टोली के विद्वान मंगल गान के साथ शक्ति कलश का पूजन संपन्न कराएंगे।

पीत परिधान में मंगल कलश सिर पर रखकर हजारों महिलाएं यज्ञशाला से जुलूस की शक्ल में मियागंज गांव की परिक्रमा करते हुए पुनः यज्ञस्थल पर आएंगी। शाहाबाद के कलाकार रामसेवक रस्तोगी द्वारा सजाई गई झांकियां कलश यात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कलश यात्रा के बाद शाम को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अजय याग्निक द्वारा संगीत की स्वर लहरियों के साथ सुंदरकांड का पाठ होगा। रात्रि कालीन कार्यक्रम में पावन प्रज्ञा पुराण की कथा हरिद्वार से आए कथा व्यास कहेंगे।
बुधवार की शाम राजसूय यज्ञ स्थल पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए थाना अध्यक्ष अनुराग सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह ने यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। पार्किंग आदि व्यवस्थाओं के बारे में दिशा निर्देश दिए।
राजसूय यज्ञ समिति के प्रवक्ता अतुल कपूर ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से देवावाहन के साथ विशिष्ट वेदियों का पूजन होगा। तत्पश्चात राजसूय यज्ञ के विशेष मंत्रों से विशेष आहुतियां दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here