Home न्यूज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीमनकामेश्वर मंदिर में किया शिवार्चन श्रीमहंत देव्यागिरी...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीमनकामेश्वर मंदिर में किया शिवार्चन श्रीमहंत देव्यागिरी जी महाराज ने पूजा सम्पन्न करवाई

75
0

लखनऊ , जून । देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को आदि गंगा गोमती तट पर स्थापित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर मंें दर्शन किए। शीश झुकाकर भगवान मनकामेश्वर से आशीर्वाद मांगा। श्रीमहंत देव्यागिरी जी महाराज ने उनका पूजन करवाया।
शाम को केन्द्रीय रक्षा मंत्री अपने काफिले के साथ मंदिर पहुंचे। श्रीमहंत ने मुख्य द्वार पर शंख और घंटे की ध्वनि के साथ उनका साथ किया। उसके बाद
सब मंदिर के गर्भगृह में गए। वहां केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्ण विधि-विधान से शिवार्चन किया। पूजन के समय मंदिर में भगवान शिव की स्तुति के मंत्र गंुजायमान हो रहे थे। महंत देव्यागिरी जी महाराज ने रोली चंदन, अक्षत ,पुष्प, व एक-एक करके अन्य पूजन सामग्री चढ़ाने में मंत्री जी का सहयोग किया और अंत में उन्होंने आरती की। लगभग 20 से 25 मिनट तक उन्होंने पूजा कीं और अनवरत दोनों हाथ जोड़े ही भगवान की पूजा करते रहे। हस अवसर पर भक्तों ने हर-हर महादेव का जयघोष किया।
भगवान शिव की पूजा के बाद में मंदिर के पूर्व महंतों की प्रतिमाओं को भी नमन् किया। जगदीश गुप्त, टिंकू सोनकर रेखा रौशनी व चौक श्रीकालीजी वार्ड के सभासद अन्नू मिश्रा व अन्य नेतागणों के अलावा मंदिर की मुख्य कार्यकर्ता उपमा पाण्डेय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here