Home न्यूज यू पी महोत्सव में बॉलीवुड गीतों संग ग्लैमर का तड़का लगा

यू पी महोत्सव में बॉलीवुड गीतों संग ग्लैमर का तड़का लगा

102
0

पांचवीं सांस्कृतिक संध्या

लखनऊ, 28 दिसम्बर 2022। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड केन्द्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज लखनऊ में चल रहे 15वें यूपी महोत्सव-2022 की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गीतों संग युवतियों ने ग्लैमर का तड़का लगाया।

15वें यू पी महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

प्रदेश सरकार द्वारा प्रद्वत कोविड-19 के नियमों के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित यूपी महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या का आरम्भ शिवम संगीत समूह के कलाकारों ने गणेश वंदना से कर श्रोताओं को भगवान गणेश जी की भक्ति के सागर में आकन्ठ डुबोया।

भक्ति भावना से ओत प्रोत इस प्रस्तुति के उपरान्त नीरज ने बॉलीवुड गीतों की रस धारा से श्रोताओं को खुब आनंदित किया। नीरज ने अपनी खनकती हुई आवाज में ‘ दे दे प्यार दे ‘, ‘ मेरे अंगने मे तुम्हारा क्या काम है ‘, ‘ रंग बरसे भिजे ‘ और ‘ झूम बराबर’ जैसे अन्य बॉलीवुड गीतों को सुना कर श्रोताओं को अपने साथ खूब झुमाया नचाया। नीरज के कार्यक्रम के मेरुदंड रहे हारमोनियम पर लवकुश दीक्षित, कोरस पर संतोष उपाध्याय व इन्द्र राज , ढोलक पर रामदेव और पीयूष।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के बाद यू पी महोत्सव के मंच पर युवतियों ने ग्लैमर का जलवा बिखेरा। मधु माही सिंह निर्णायक मंडल की उपस्थिति में मिस यू पी टैलेंट हण्ट के जरिए वर्षा प्रजापति, आयत खान, नन्दिनी, अनामिका, खुशबू कटियार, ऐशा, खुशी सिंह और डॉली अवस्थी ने रैम्प पर कैटवाक कर अपनी सौंदर्ययुक्त प्रतिभा का परिचय तार्किकता और बौद्घिकता संग दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द सक्सेना ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here