रांची। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 38 करोड़ एडवांस टैक्स जमा किया है। 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं। हालांकि क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल से उनका नाता बरकरार है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कई कंपनियों में निवेश किया है। स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करनेवाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाताबुक, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और ऑर्गेनिक फामिर्ंग में भी उन्होंने निवेश किया है। रांची में वह लगभग 43 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक फॉरमिंग करवाते हैं। बताते चलें कि धोनी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी 38 करोड़ का टैक्स जमा किया था।







Users Today : 9
Total Users : 899883

