Home न्यूज मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके

मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके

131
0

मध्य प्रदेश के जबलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, आस-पास के कई जिलों में असरमध्यप्रदेश के जबलपुर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। आसपास के कई जिलों में भी लोगों को झटका महसूस हुआ। जबलपुर कलेक्टर के मुताबिक जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मंगलवार (1 नवंबर) की सुबह लगभग पौने नौ बजे जबलपुर में भूकंप का झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल में 4.5 मापी गई है और इसका केंद्र जबलपुर में 35 किमी दूर बताया जा रहा है।
जबलपुर में आए इस इस भूकंप ने 22 मई 1997 को आए भूकंप की याद दिला दी। आपको बता दें कि अब से 24 साल 22 मई, 1997 को जबलपुर में ऐसा भूकंप आया था जिससे तबाही मच गई थी। इस भूकंप की वजह से 41 लोगों की जान चली गई थी और पूरा जिला इस त्रासदी से प्रभावित हुआ था। यही वजह है कि जबलपुर में भूकंप आने के बाद वहां के लोगों के पुरान जख्म फिर से हरे हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here