Home न्यूज भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2022 का रंगारंग आगाज

भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2022 का रंगारंग आगाज

118
0

मुख्य अतिथि जगन्नाथ पुरी के प्रधान पुजारी स्वामी मधुसूदन सिंगारी ने किया उदघाटन 

 आज से आरम्भ हुए 15 दिवसीय महोत्सव की  जम कर उमड़ा जनसैलाब 

30 नवम्बर 2022। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में आज से मान्यवर कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में आरम्भ हुए 15 दिवसीय भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2022 का शुभारंभ और उदघाटन मुख्य अतिथि जगन्नाथ पुरी के प्रधान पुजारी स्वामी मधुसूदन सिंगारी, विनोद कुमार सिंह, एन बी सिंह ने वैदिक मंत्रोचार और भगवान जगन्नाथ की आराधना के साथ विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव के उदघाटन अवसर पर  जगन्नाथ पुरी के प्रधान पुजारी मधुसूदन सिंगारी, नारायण पांडेय, वृन्दावनधाम से पुरुषोत्तम दास ,अयोध्याधाम से प्रद्युम्न प्रियाचार्य, आचार्य प्रदीप, पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सिंह, उपाध्यक्ष एन बी सिंह, सचिव प्रिया पाल, पवन पाल ने संयुक्त रूप से भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर गंगा जी, सरयू जी और गोमती जी की आरती कर सभी देवी देवताओं का आवाहन किया।

संगीत से सजे कार्यक्रम का आरम्भ पुरी डांस एकेडमी उड़ीसा के कलाकारों ने भारत हस्तशिल्प महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर उड़ीसी नृत्य से किया। उड़ीसा के उड़ीसी नृत्य के नृत्याचार्य गुरु नारायण पांडेय के नृत्य निर्देशन में सिमरन नारायण पाण्डेय, सौभागिनि स्वाई, अंकिता कानूनगो, कविता परिड़ा, सावित्री महापात्र और हरप्रिया खूंडिया ने उड़ीसी नृत्य शैली में पगे दशावतार बैले में भगवान विष्णु के दस अवतारों को नृत्य रुपों में प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवान विष्णु की भक्ति के सागर में आकन्ठ डुबोया। भगवान विष्णु के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के उपरान्त उड़ीसी कलाकारों ने नवदुर्गा नृत्य बैले में भगवती देवी दुर्गा के नव रूपों के दर्शन कलाप्रेमी दर्शकों को कराए।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त वीणा वरदायिनी डांस ग्रुप के कलाकारों दिशा गुप्ता, सोनाल गौर, खुशबू, आदित्य सिन्हा और नीतू निषाद ने अरुण विशाल के निर्देशन में वक्रतुण्ड महकाय पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर विघंविनाशक भगवान गणेश जी के चरणों में अपनी अगाध श्रद्धा अर्पित की।

गणेश जी के चरणों में अर्पित इस प्रस्तुति के उपरान्त आर्गेश डांस एकेडमी के आर्यन, आकाश, शेखर, अर्चना, अनुज, अनमोल, अभिषेक, शिवम और सर्वेश ने संयुक्त रूप से मां तुझे सलाम गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत की।

देश भक्ति से ओतप्रोत इस पेशकश के बाद शालिनी डांस ग्रुप की ओर से अंशीका, रितिका, आशिका, सृष्टि, मुस्कान, ऋचा, माहिरा, शालिनी गुप्ता और दिव्या ने राजस्थानी घूमर नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। इसी क्रम में निशी मिश्रा के नृत्य निर्देशन में दक्षिता, विदुषी, अंशिका और तान्या ने दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली भरतनाट्यम में पगे गणेश पंचाक्षर, शिव स्तुति और दुर्गा स्तुति में भगवान गणेश, भगवान शिव शंकर और माता दुर्गा की महिमा को रेखांकित कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और सम्पूर्ण शुक्ला ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here