Home न्यूज भारत हस्तशिल्प महोत्सव में बॉलीवुड डांस व डिजायनर वस्त्रों का तड़का

भारत हस्तशिल्प महोत्सव में बॉलीवुड डांस व डिजायनर वस्त्रों का तड़का

108
0

तेरहवीं सांस्कृतिक संध्या

लखनऊ , 12 दिसम्बर 2022। सम्पूर्ण भारत के कला संस्कृति के प्रतीक कांशीराम स्मृति उपवन, आशियाना लखनऊ में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2022 की तेरहवीं सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड डांस व डिजायनर वस्त्रों का तड़का लगा ।

इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर पवन कुमार पाल, प्रिया पाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम दर्शक उपास्थित थे।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव की तेरहवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ डी डांस अकेडमी के कलाकारों हिमांशु, नय्शा, नायरा, इनायत, गुन्जन, प्रखम, यस्मित, ऐंजल, किन्जल और इरा ने विकास शर्मा के निर्देशन में सपनों के दिन हैं गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त रीत के निर्देशन में आयोजित भारत डिजायनर फैशन फेस्टिवल में प्रीति सरोज, लवली और अनु कश्यप के डिजायन किये साड़ी, गाऊन और लहंगे को अलीशा, स्वर्णिमा, प्राची, अपूर्वा, दीपाली, खुशी, अनमिका, अंकिता, आलिया, आफरिन, सुहाना, इन्दु और पूजा ने कैटवाक कर प्रदर्शित किया।

हृदय को हर्षातिरेक से भर देने वाली इस प्रस्तुति के बाद दा म्यूज़िकल वाईब्स बैंड के कलाकारों धीरेन्द्र, प्रशांत, गौरव, फैजान, विशाल ने सम्वेत स्वरों में तुम ही हो जैसे अन्य बॉलीवुड गीतों को सुना कर श्रोताओं को अपने साथ खूब झुमाया। आज संपन्न कैरोके  सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रखर प्रथम, हिमांशु द्वितीय और स्वेता दीक्षित तृतीय स्थान पर विजयी रहीं।

कार्यकम का संचालन सम्पूर्ण शुक्ला और अरविन्द सक्सेना ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here