नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है। इसरो द्वारा चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत पूरी दुनिया में चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है। इसरो के प्रमुख ने अपने सहयोगी वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दीं। उन्होंने कहा कि सबके सामर्थ्य से ही आज इसरो इस मुकाम पर पहुंचा है और भारत ने इतिहास रचा है। इसके साथ ही पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से इस मिशन में वर्चुअली जुड़े। पीएम ने देशवासियों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्य का प्रतिबिंब है। चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्य का प्रतिबिंब है। नये क्षितिज और उससे आगे की ओर !
भारत के लिए गर्व का क्षण।
बता दें कि भारत का मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है। यहां पर आज तक किसी भी देश ने ऐसा कारनामा नहीं किया है। भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने साउथ पोल पर तिरंगा लहराया है।









Users Today : 3
Total Users : 899735

