Home न्यूज भारतीय मजदूर संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

130
0

बस्ती। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे देश के सबसे बड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा जिला अधिकारी बस्ती को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भारतीय मजदूर संघ की तरफ से निम्नलिखित मांगों को दिया गया जिसमें निम्न रूप से 108 102 एंबुलेंस से बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली की जाए।
एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण वेतन विसंगतियों आदि समस्याओं का निस्तारण किया जाए ।
आशा एवं आशा संगिनी को ₹18000 प्रतिमाह दिया जाए।
आंगनबाड़ी एवं सहायिका को न्यूनतम वेतन और नियमित किया जाए।
पटरी एवं रेडी वालों को उचित स्थान दिया जाए एवं उनका उत्पीड़न बंद किया जाए।
ई रिक्शा चालक,धोबी, आटो चालक,बढई,लुहार,कहार आदि को मजदूर की श्रेणी में रखा जाय।
कृषि ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूर‌ का पारिश्रमिक तय किया जाए एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।
संविदा/ निविदा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों 18000 मानदेय दिया जाए हम उनको नियमित किया जाए।
संविदा कर्मियों की नियमावली बनाई जाए।
मिड डे मील के कर्मचारियों का वेतन ₹10000 जाए। ऐसे ही
आदि 14 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने के दौरान
भारतीय मजदूर संघ के बस्ती जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, जिला महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता विभाग प्रमुख अशोक कुमार सिंह, जीवनदायिनी ऐम्बुलेंस संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील पांडेय ऐम्बुलेंस संघ से मंडल प्रभारी हरिओम त्रिपाठी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय तथा अन्य तमाम संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here