Home न्यूज भगवान परशुराम जन्मस्थली घोषित हो और रामायण सर्किट में शामिल हो :-...

भगवान परशुराम जन्मस्थली घोषित हो और रामायण सर्किट में शामिल हो :- अशित पाठक

345
0

जन्मस्थली नही तो वोट नही :-अशित पाठक

जलालाबाद आज परशुरामभक्तों ने राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशित पाठक  के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मस्थली की मांग एवं रामायण सर्किट में शामिल करने की मांग को अभी तक घोषणा पत्र में शामिल न करने के विरोध में जन्मस्थली नही तो वोट नही के नारे के साथ  नगर में मतदान वहिष्कार जन जागरण पदयात्रा निकाली एवं जन्मस्थली नही तो वोट नही के आंदोलन को तेज किया।

इससे पहले भी राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा परशुराममपुरी जलालाबाद में उवरिया धाम से भगवान परशुराम मंदिर से भव्य निशान यात्रा के लिए विशाल जन जागरण एवं पूरे नगर में निकाली जा चुकी है जिसमे

भगवान परशुराम जन्मस्थली रामायण सर्किट में शामिल नही तो वोट नही को घर घर तक पहुँचाने का काम किया गया। अशित पाठक ने बताया कि पूरा नगर भगवान परशुराम के सम्मान में इस बार एकजुट है और जन्मस्थली नही तो वोट नही के लिए तैयार है ।

आनंद पांडेय ने बताया कि 8 दिन पहले राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट ने अपने मंच पर खुले रूप से सभी प्रत्याशियों को आमंत्रित किया था जहां पर भाजपा, सपा एवं अन्य निर्दलीय प्रत्याशी आये उनके सामने जिसमे अशित पाठक के नेतृत्व में यह मांग रखी गयी थी कि जो भी दल भगवान परशुराम की जन्मस्थली की मांग एवम रामायण सर्किट में शामिल करने की मांग को घोषणा पत्र में शामिल करेगा या शीर्ष नेतृत्त्व सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा करेगा समस्त सनातनी उसको तन मन धन से चुनाव लड़ाएंगे अन्यथा मतदान वहिष्कार किया जाएगा। इसके लिए 7 दिन का समय दिया गया था लेकिन किसी भी दल ने हमारी मांग को नही सुना अब ये हमारी परशुरामपुरी का अपमान है और ये परशुरामपुरी के निवासियों के स्वाभिमान का भी विषय है इसलिए इस बार मतदान वहिष्कार होगा। मतदान वहिष्कार जन जागरण पदयात्रा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक शुक्ला,सोम शेखर अग्निहोत्री राजेश मिश्रा, शिवम तिवारी, नैतिक रामसरन, अर्चित मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, आषीष दीक्षित, विजय अवस्थी, अर्चित द्विवेदी, राहुल मिश्रा संगम, अभिषेक दीक्षित, सुभ्रांशु अग्निहोत्री, अभय पाठक, शिवम अग्निहोत्री, पंकज पांडेय, राघव द्विवेदी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here