लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तथा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव सहित दर्जनों लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सपा के प्रदेश सचिव एम.एल. गुप्ता के नेतृत्व में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अभय सिंह,पूर्व राज्य मंत्री आशा किशोर सहित कई सपा नेता उनके नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ गोंडा के सपा नेता श्याम जी गुप्ता, लखीमपुर के प्रेम सागर तथा लखनऊ के संजय गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बाराबंकी के उस्मान खान,अयोध्या के आलम खान, अमेठी के राजीव कुमार रावत, सीतापुर के साँवले प्रसाद तथा लखीमपुर के लालता प्रधान सहित बड़ी संख्या में सपाइयों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।









Users Today : 3
Total Users : 899735

