Home न्यूज पलिया उपडाकघर में आजादी के अमृत महोत्सव के बैनर तले 3 किमी...

पलिया उपडाकघर में आजादी के अमृत महोत्सव के बैनर तले 3 किमी का फिट इंडिया रन संपन्न

163
0

पलिया 19 अक्टूबर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारतीय डाक विभाग में भी इसी क्रम में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। दिनांक 18.10.22 को पलिया उपडाकघर में फिट इंडिया 3.0 का कार्यक्रम फिट इंडिया 3.0 और आजादी के अमृत महोत्सव के बैनर तले 3 किमी का फिट इंडिया रन संपन्न हुआ यह दौड़ पलिया उपडाकघर से प्रारंभ होकर दुधवा चौराहे से होते हुए तिन्हैया तक और वापसी तक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भारतीय डाक विभाग खीरी मंडल में किसानों की सम्मान राशि उनके घर और दरवाजे पर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में खीरी मंडल के द्वारा घर घर दरवाजे दरवाजे का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमे 18.10.22 को खीरी मंडल कुल 405 किसानों का भारतीय डाक भुगतान बैंक के ए ई पी एस डोर स्टेप सेवा के द्वारा कुल रकम 1208243 रुपए भुगतान कर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलेगा जिसके लिए अतिरिक्त नगदी की व्यवस्था किया गया है। सभी किसान डाकघर और डाकिए से संपर्क कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

कार्यक्रम में श्री अभय पाल सिंह निरीक्षक डाकघर पलिया, श्री प्यारे लाल उपडाकपाल पलिया,  विश्राम लाल , रवि शेखर डाक सहायक, रामचंद्र डाक सर्वेक्षक तथा उपडाकघर और शाखा डाकघर के लगभग 50 कर्मचारी शामिल रहे। यह कार्यक्रम स्वस्थ कर्मचारी , स्वस्थ विभाग और स्वस्थ भारत की परिकल्पना को पूरा करने के क्रम में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here