Home न्यूज पर्वतीय लोक नृत्य संग बॉलीवुड डांस का लगा तड़का

पर्वतीय लोक नृत्य संग बॉलीवुड डांस का लगा तड़का

191
0

भारत महोत्सव ग्यारहवीं सांस्कृतिक संध्या  

लखनऊ , 10 दिसम्बर 2021। कला संस्कृति के प्रतीक कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में चल रहे भारत महोत्सव 2021 की ग्यारहवीं सांस्कृतिक सन्ध्या में पर्वतीय लोक नृत्य संग बॉलीवुड डांस का लगा तड़का।

आज की ग्यारहवीं सांस्कृतिक संध्या का उदघाटन मुख्य अतिथि सौरभ नारायण गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, प्रियापाल, पवन कुमार पाल ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर भारत हस्तशिल्प महोत्सव गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

संगीत से सजे कार्यक्रम का आरम्भ सूरज, दामिनी, अंजलि और शौर्य ने पानी पीलै दे पनीरा पर पर्वतीय लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में बीनू यादव और कीर्ति सिंह ने दशरथ के जन्मे ललवा, अदिति गौतम ने मकुन्दा मकुन्दा, अंजलि, दामिनी और शौर्य ने मेरा रंग, सविता, बीनू यादव, कीर्ति सिंह, अंजलि सिंह और दामिनी सिंह ने सरिता सिंह के नृत्य निर्देशन में लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को अपनी पारम्परिक संस्कृति से परिचित कराया।

संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले प्रसून में अर्जुन शुक्ला, आर्यन, वान्या पान्डेय, सन्जना बारी, अर्णव राय, अग्रेष सिंह, योगिता चंद्रा, आर्द्रारिका, तृषिका और अन्हिता ने जलवा जलवा जैसे अन्य बॉलीवुड गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त अंजलि कनौजिया, वैष्णवी, अविका चौरसिया, कल्पना, हरप्रीत, निशा, महिया, शैरीज ने काल्यो कूद पड़ो मेलो मे पर राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर किया। इसी क्रम में श्रेया मिश्रा ने आमी बोनो पर आकर्षक बंगाली नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी।

इस अवसर पर भिक्षुक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे हरिशचंद्र, चन्द्र देव दीक्षित, शिव मंगल सिंह, प्रतिभा गुप्ता, उमेश प्रकाश, सरवर लखनवी, विनोद कुमार, कुलदीप नारायण, तेज नारायण, महेश प्रकाश, महेश चन्द्र गुप्ता, मनमोहन बराकोटि, शीला वर्मा, विभा प्रकाश, नीलेश, आनन्द भट्ट ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here