Home न्यूज पं. बिरजू महाराज की स्मृति में चार दिवसीय कथक कार्यशाला आज से 

पं. बिरजू महाराज की स्मृति में चार दिवसीय कथक कार्यशाला आज से 

176
0

लखनऊ, 30 जून 2022। नारायण जनसेवा संस्थान के तत्वावधान में दिनांक 1 जुलाई 2022 से दिनांक 4 जुलाई 2022 तक पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप चार दिवसीय कथक कार्यशाला का आयोजन वाल्मीकि रंगशाला संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर मे किया जाएगा। इस बात की जानकारी संस्था की संचालिका लवीना जैन ने दी।

उन्होने बताया की चार दिवसीय कथक कार्यशाला में पं. बिरजू महाराज के सुपुत्र पंडित दीपक महराज प्रतिभागियों को कथक नृत्य का प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला के उपरांत 5 जुलाई को वाल्मीकि प्रेक्षागृह में पं बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि स्वरूप कथक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें दीपक महराज और उनके शिष्य-कलाकार द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और पद्मश्री मालिनी अवस्थी होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here