Home ज्ञान विज्ञान नेशनल इंटर कॉलेज सिधौली के छात्र/छात्राओं में चंद्रयान 3 लैंडिंग को...

नेशनल इंटर कॉलेज सिधौली के छात्र/छात्राओं में चंद्रयान 3 लैंडिंग को लेकर उत्साह

90
0

सिधौली(सीतापुर) चांद पर चंद्रयान-3 के उतरने की प्रक्रिया के साथ-साथ नेशनल इण्टर कॉलेज के बच्चे काफी उत्साहित दिख रहे हैं। चंद्रयान 3 की कामयाबी की दुआ हर कोई मांग रहा है। इसे लेकर स्थानीय कस्बे के नेशनल इण्टर कॉलेज के छात्र–छात्राएं भी उत्साह में दिख रहे है। यहां छात्र/छात्राओं ने अपने स्कूल में चंद्रयान डे मनाया। छात्र/छात्राओं ने कॉलेज के शिक्षक विवेक मिश्रा,मुख्तार के मार्गदर्शन में छात्राओं काजल, भूमिका,सौम्या, वर्षा आकांक्षा
स्कूल में चंद्रयान की रंगोली बनाई, रॉकेट का मॉडल, स्पेस, लैंडर,चंद्रयान 3 का रूप उसे भी दिखाया।

वहीं कॉलेज के शिक्षक चेतराम शर्मा ने बताया कि ये हम सबके लिए बहुत खुशी की बात है कि चंद्रयान 3 जल्द ही चंद्रमा पर उतरने वाला है।

शिवसागर मौर्य ने बताया कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा किये अथक प्रयास की सफलता के लिए हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते है और कहा कि दुनियां का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है, जिसका चंद्रमा के साउथ कोर में लैंडर लैंड करने जा रहा।
कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार मिश्रा ने छात्र/छात्राओं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम लोगों ने चंद्रयान 3 डे को सेलिब्रेट किया है और यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक नवीन दीक्षित,दिलीप बाजपेई,अवधेश दीक्षित,नवनीत मिश्रा,पंकज, महेश सिंह,कमलेश अवस्थी,प्रदीप शुक्ल,रघुवंश शुक्ला,सतेंद्र सिंह,अजय,विकास मिश्रा सहित समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।

सिधौली(सीतापुर) कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार मिश्र में बताया कि कॉलेज के दो पुरातन छात्र पारिजात मिश्रा, व राघवेंद्र शुक्ला डी श्रेणी के वैज्ञानिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here