Home न्यूज जीवीके मुख्यालय पर ऐम्बूलेंस कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

जीवीके मुख्यालय पर ऐम्बूलेंस कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

249
0

लखनऊ/आशियाना के आशियाना पावर हाउस के निकट ऐम्बूलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई के कार्यालय पर एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया, जिससे कंपनी के हाथ-पांव फूलने लगे। ऐम्बूलेंस संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने शासन प्रशासन से अपील की है कि अवैध रूप से बर्खास्त ऐम्बूलेंस कर्मचारियों की समस्याओं को तत्काल निपटारा कराया जाए क्योंकि जुलाई माह में हड़ताल के दौरान श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं अपर सचिव सुरेश चंद्र के आश्वासन पर हमारा धरना खत्म किया गया।
बावजूद कंपनी ने मनमानी कर के लगभग 5 से 6 हजार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।अवैध बर्खास्तगी,न्यूनतम वेतनमान, ओवरटाइम भुगतान, पीएफ, ईएसआईसी , अवैध वेतन कटौती को लेकर विवाद चल रहा है।
बेवजह बर्खास्त कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी के मुसीबत खड़ी हो गई है।
लगातार कंपनी के सामने हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों से वार्ता होने थी लेकिन वार्ता हो नहीं पाई । जिसके कारण कल भी एंबुलेंस कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कल और भारी संख्या में प्रदेश के तमाम कर्मचारी कार्यालय पर उपस्थित हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here