Home न्यूज ग्रो फास्ट संस्था ने गरीबों को बांटे कम्बल।

ग्रो फास्ट संस्था ने गरीबों को बांटे कम्बल।

94
0

अटरिया सीतापुर। इलाके के धरावां स्थित पंचायत भवन में ग्राम प्रधान शैलेन्द्र यादव ग्रो फास्ट के चेयरमैन दिलीप सिंह कोषाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा मकरसंक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज व गरीबों को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं पर गांव के ग्रामीणों ने संस्था की बहुत सराहना की

बताते चलें कि शनिवार को इलाके के धरावां ग्राम पंचायत भवन में प्रधान शैलेन्द्र यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक मनीष रावत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि आज के युग में भाजपा सरकार एक नई उर्जा के साथ सूबे की जनता के साथ काम कर रही है यहां सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जनता खुशहाल नज़र आ रही है सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं के विषय में मौजूद ग्रामीणों को जानकारी दी वहीं कुछ ग्रामीणों ने कई कार्यों को लेकर विधायक से विभिन्न शिकायतें की विधायक ने उन्हें तत्काल संज्ञान में लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं विधायक मनीष रावत ने पंचायत भवन में मौजूद करीब दो सौ गरीब असहाय महिलाओं को भीषण ठंड से बचाव के लिए सभी लोगों को कम्बल वितरण किया वही सभी लोगों ने खिचड़ी भोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस दौरान राजेन्द्र सिंह महेंद्र सिंह राम सागर यादव पंकज यादव श्यामलानके मालिक विकास मिश्रा अनिल पांडे निशांत मिश्रा शिवपाल सिंह रामनाथ कमलेंद्र सिंह विनीत सिंह परमेश्वर मौर्य सूरज लाल अमित सिंह विश्राम गुप्ता उदयराज सिंह सहित अन्य कई प्रधान संतोष व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here