Home न्यूज गीतों, नृत्य व कविताओं के जरिए सी.डी.एस.जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की...

गीतों, नृत्य व कविताओं के जरिए सी.डी.एस.जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

233
0

भारत महोत्सव दसवीं सांस्कृतिक संध्या

लखनऊ , 9 दिसम्बर 2021। कला संस्कृति के प्रतीक कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में चल रहे भारत महोत्सव 2021 की दसवीं सांस्कृतिक सन्ध्या में गीतों, नृत्य व कविताओं के जरिए सी.डी.एस. जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आज की दसवीं सांस्कृतिक संध्या के पूर्व मुख्य अतिथि डॉ नितिन अरुण दीक्षित एच ओ डी रेडिओलौजिस्ट केजीएमसी, विशिष्ट अतिथि विधावती वार्ड के पार्षद कमलेश कुमार, प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, प्रियापाल, पवन कुमार पाल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने सी.डी.एस.जनरल विपिन रावत के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगीत से सजे कार्यक्रम का आरम्भ सानिध्य मिश्रा ने अपनी सुमधुर आवाज़ में न जाने कब से उम्मीदें कुछ बाकी है गीत से कर श्रोताओं का मन मोहा। इसी क्रम में सानिध्य मिश्रा ने अपनी खनकती हुई आवांज में मोहब्बत हो गई थी दौनों को, किस्मत का खेल है सारा जैसे अन्य रॉक गीतों को सुनाकर श्रोताओं को अपने साथ खूब झुमाया नचाया। सानिध्य के कार्यक्रम के मेरुदंड रहे ड्रम पर अभिषेक, गिटार पर प्रणीत और की बोर्ड पर अदनान।

संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले प्रसून में प्रदीप दास, आशीष भारती और अरविन्द सक्सेना की कोरियोग्राफी में उर्मिला साहू, करिश्मा प्रजापति, शेखर राजवंशी, प्रिया, दिशा सिंह, सौम्या, अनुष्का सिंह सहित अन्य मॉडलों ने आई लव इण्डिया थीम पर रैम्प पर कैटवॉक कर दुर्घटना में मृत हुए जनरल सी.डी.एस. विपिन रावत सहित अन्य शूरवीरों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मिशन सशक्तीकरण संस्था की प्रमुख जया तुलानी के नृत्य निर्देशन में अंजलि, मुस्कान, दीपिका, भव्या, आस्था, भूमि, सन्ध्या, पल्लवी सहित अन्य नृत्यांगनाओ ने मराठी, राजस्थानी और पंजाबी नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी।

इस अवसर पर सिमरन सेवा संस्थान द्वारा वॉव वूमैनिया कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमे सिमरजीत कौर, रश्मि गुप्ता, सरबजीत कपूर, मन्जू पुष्कर, जुही अग्रवाल, नेहा मिश्रा, मोनिका तनेजा, पूर्वा पुष्कर, सुमन सिंह रावत, सायमा अनवर खान,अदिती अरोरा सहित अन्य महिलाओं ने शून्य से शिखर तक थीम पर रैम्पवॉक किया।

इसके अलावा पी.के.फैमिली संस्था की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे चन्द्रमणि शर्मा, योगेन्द्र सुन्दरियाल, गिरीश सोनवाल, राम राहुल, डॉ सुनील त्रिपाठी, डॉ रश्मि शाक्य, प्रीति शुक्ला, अर्चना खापरान, डॉ शोभा दीक्षित, दीपिका चतुर्वेदी, और डॉ अन्जना कुमार ने अपनी कविताओं के माध्यम से जहां सी.डी.एस. जनरल विपिन रावत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं श्रोताओं में देशप्रेम की भावना का सूत्रपात किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here