Home न्यूज गरीब-असहाय व्यक्तियों के भोजन व वस्त्र वितरित 

गरीब-असहाय व्यक्तियों के भोजन व वस्त्र वितरित 

80
0

समाजसेवी सावित्री सिंह की पुण्यतिथि

लखनऊ , 21 अप्रैल 2023। सामाजिक संस्था जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन के तत्वावधान में आज हनुमान सेतु बाबा नीम करौरी जी महाराज गोमती तट, लखनऊ पर समाजसेवी स्व: सावित्री सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब-असहाय व्यक्तियों में भोजन एवं वस्त्र का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में अग्रणी सामाजिक संस्था जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष ज्योति सिंह, उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, प्रीति यादव, मुस्कान, धीरेंद्र सिंह और नरगिस फातिमा सहित संस्था के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाजसेवी स्वर्गीय सावित्री सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर गरीब और असहाय व्यक्तियों में भोजन एवं वस्त्र का वितरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here