Home न्यूज ऐम्बुलेंस कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

ऐम्बुलेंस कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

328
0

हरैया/बस्ती

मंगलवार को डायल 108 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने ऐम्बूलेंस संघ के बैनर तले हरैया विधानसभा के भावी सपा प्रत्याशी माननीय त्रिंबक नाथ पाठक को पराग रेस्टोरेंट पटकापुर पर ऐम्बूलेंस कर्मचारियों की लिखित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी संघ का आरोप है कि एंबुलेंस में कार्य हजारों कर्मचारियों को ऐम्बूलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई के द्वारा अवैध तरीके से बर्खास्त कर दिया गया है जिसके समक्ष एंबुलेंस संघ कर्मचारियों के साथ लगातार वर्तमान सरकार से न्याय की गुहार लगाता रहा लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की ना तो मांगों पर विचार किया बल्कि उनकी बर्खास्तगी पर कोई भी सकारात्मक निर्णय नहीं ली।बताते चलें कि एंबुलेंस कर्मचारियों का धरना जुलाई माह में अपनी कुछ श्रम विभाग में हुए समझौते को लेकर की गई थी जिसमें सेवा प्रदाता द्वारा कर्मचारियों को लाल टोपी का हवाला देकर बर्खास्त करवा दिया गया। एंबुलेंस संघ ने श्री पाठक जी से कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार बनने के बाद तत्काल निदान करने की अपील की है।श्री पाठक के द्वारा यह अश्वासन दिया गया सपा सरकार बनते ही एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल निदान कराया जाएगा।
इस दौरान प्रवीण पाठक, अनिल त्रिपाठी, ऐम्बूलेंस संघ से प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील पांडेय, बस्ती मंडल प्रभारी हरिओम त्रिपाठी, बस्ती जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय,पवन सिंह,बाल गोविंद मिश्रा, पंकज मिश्रा,पवन नंद, अनूप पांडेय, अंकित पांडेय, महेंद्र दुबे, जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर नीरज कुमार, प्रमोद कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here