Home न्यूज ‘ अवध में राम ‘ नृत्य प्रस्तुति ने बताया जन जन के ...

‘ अवध में राम ‘ नृत्य प्रस्तुति ने बताया जन जन के  राम हैं

208
0

लखनऊ , 16 दिसम्बर 2023। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान द्वारा आज शाम अवध विहार योजना शहीद पथ लखनऊ स्थित अवध महोत्सव में आयोजित नृत्य रूपक कार्यक्रम ‘ अवध में राम ‘ ने बताया भगवान श्री राम, जन जन के राम हैं।

सरिता सिंह के नृत्य निर्देशन में भगवान श्री राम की भक्ति से परिपूर्ण श्री राम आवाहन श्लोक

‘ नीलाम्बुजश्यामलकोमलाङ्गं सीतासमारोपितवामभागम् । पाणौ महासायकचारु चापं नमामि रामं रघुवंशनाथम् ॥’ पर जानवी गुप्ता, मिष्ठी केशरवानी, आर्या पटेल, अनुष्का और आकांक्षा ने भाव नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवान श्री राम की उपस्थिति का भान कराया।

हृदय को हर्षातिरेक से भर देने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त सृष्टि राज, अदिती गौतम, आर्या पटेल और जानवी गुप्ता ने ‘ अवध में राम आए हैं ‘ गीत पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कलासुधी दर्शकों को न केवल भगवान श्री राम की भक्ति के सागर में आकन्ठ डुबोया अपितु यह भी बताया की भगवान श्री राम, जन जन के राम हैं। उपरोक्त प्रस्तुति में कलाकारों ने भगवान श्री राम के व्यक्तिव को नृत्य के माध्यम से उकेरने का सार्थक प्रयास किया। इस प्रस्तुति का निर्देशन किया था लोक नृत्यांगना सरिता सिंह ने।

भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के उपरान्त उड़ान संस्था के कलाकारों पीहू पांडेय, बानी शुक्ला और मिष्ठी ने गुलाबी शरारा पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here