Home न्यूज अवधी लोकगीतों संग लोकनृत्य की मनोरम छटा बिखरी

अवधी लोकगीतों संग लोकनृत्य की मनोरम छटा बिखरी

256
0

भारतीय नववर्ष मेला व चैती महोत्सव सातवीं संध्या 

लखनऊ, 8 अप्रैल 2022। तुलसी शोध संस्थान श्रीराम लीला समिति ऐशबाग के तत्वावधान और संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत श्रीराम लीला मैदान में चल रहे भारतीय नववर्ष मेला व चैती महोत्सव 2022 की सातवीं संस्कृतिक संध्या मे अवधी लोकगीतों संग लोकनृत्य की मनोरम छटा बिखरी।

आज की चैती महोत्सव की सातवीं सन्ध्या का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर श्री राम लीला समिति के अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल और सचिव पंडित आदित्य द्विवेदी ने मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को अयोध्या के प्रस्तावित श्रीराम मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

संगीत से सजे कार्यक्रम का आरम्भ उड़ान डांस एकेडमी के कलाकारों अदिति गौतम, पूजा शुक्ला, दामिनी संत, अंजलि कंठवाल, पलक गुप्ता, शौर्य सिंह,

ईशान श्रीवास्तव और स्वरा त्रिपाठी ने सरिता सिंह के नृत्य निर्देशन में सिया निकली अवध की ओर होलिया खेले राम लला पर आकर्षक अवधी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शको को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त आंचल समाज उत्थान सेवा समिति की प्रस्तुति के तहत आरती शुक्ला के नृत्य निर्देशन मे आरती शुक्ला,

अंशिका शुक्ला, तनुप्रिया द्विवेदी, सम युक्ता, सुदीक्षा शुक्ला ने  दुर्गा स्तुति पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के पश्चात ब्रज लोक कला मंडल की प्रस्तुति के अंतर्गत जागृति पाल के नृत्य निर्देशन में अर्चना, खुशबू वर्मा, वर्षा,  दीक्षा, दीपक शर्मा और अनमोल ने श्याम पिया तेरी होरी हो पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम मे संदीप शर्मा एण्ड ग्रुप के कलाकारों ने हरियाणवी नृत्य व भास्कर नाट्य कला मंदिर कोलकता के कलाकारों ने राजा हरीशचंद्र नाटक की उत्कृस्ट प्रस्तुति दी।

अनुशरण के क्रम में ऋचा तिवारी, मनीषा यादव कलाकार -रिचा तिवारी, मनीषा यादव, रत्ना ओझा, विहा ,काशवी ,काव्य, वाणी ,अनामिका तिवारी, निधि निगम, आराध्या शर्मा ने राजस्थानी नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। ह्रदय को हर्षातिरेक से भर देने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त अंजुली श्रीवास्तव ने अपनी खनकती हुई आवांज में तेरे चरणो में रखकर भजन से कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। इसी क्रम में अंजुली श्रीवास्तव ने अपनी सुमधुर आवाज में राम नाम अति मीठा है कोई गाकर देख ले, जन्मे अवध रघुराई चैत ही मासे और कोठे ऊपर कोठरी जैसे अन्य लोकगीत को सुनाकर श्रोताओं का दिल जीता। कार्यक्रम में अमृत सिन्हा व साथी कलाकारों ने भरतनाट्यम नृत्य की सुरभि बिखेरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here