Home न्यूज अनेक विभूतियां गुरू नमन सम्मान से सम्मानित हुईं 

अनेक विभूतियां गुरू नमन सम्मान से सम्मानित हुईं 

108
0

प्रतिभा को पंख संग गुरू नमन

लखनऊ , 3 सितम्बर 2023। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान एवं आशा वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में आयोजित ‘ प्रतिभा को पंख गुरू नमन सम्मान समारोह ‘ में अनेक विभूतियां गुरू नमन सम्मान से सम्मानित हुईं।

समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्ता भाटिया, विशिष्ट अतिथि कुमकुम धर ,राम बाबू चौरसिया, अति विशिष्ट डॉ के. के.अस्थाना, डॉ सुमन दुबे, डॉ प्रदीप श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, डॉ सुधा वर्मा, नीमा पंत, ललिता प्रदीप, लोक नृत्यांगना सरिता सिंह एवं सोनी वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने डी.पी.सिंह, दिव्या सिंह, माधवेंद्रपति त्रिपाठी, सरोजिनी मिश्रा, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद शकील, अमित सिंह, डॉ चंद्रमा मनु, शर्मिला बोस, पं. अनुज मिश्रा, सुमन वर्मा, कुसुम वर्मा, केवल कुमार, अमृत सिन्हा, मंदाकिनी बहुगुणा शास्त्री, डॉ देवेन्द्र, डॉ अपराजिता गुप्ता एवं डॉ प्रियंका शुक्ला को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर गुरू नमन सम्मान से सम्मानित किया।

समारोह में स्लम एरिया के बच्चों ने सरस्वती वंदना के जरिए विद्या की देवी के चरणों में अपनी अगाध श्रद्धा अर्पित की। इसी क्रम में शिखा और कृति ने गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु पर भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी अनुशरण के क्रम में रिदम डिवाइन डांस एकेडमी के बच्चों ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त मोहित कपूर के नृत्य निर्देशन में राज भारती, रंजना, श्रुति चौहान और श्रद्धा ठाकुर ने टूटे बाजूबंद पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में जानवी, आकांक्षा, पहला आर्या और अनुष्का ने मेरे मुर्शीद खेले होली पर सूफी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी।

दिल को हर्षातिरेक से भर देने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त मोहे रंग दो लाल नंद के लाल छेड़ो ना ऐसे पर एकता, शेफाली, अजीता, माधवी ने नृत्य की हृदयग्राही प्रस्तुति दी। अंकिता के नृत्य निर्देशन में

स्वरा,रिधि, वर्तिका और आरना ने सम्मोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर आशा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनी वर्मा, उड़ान की अध्यक्ष सरिता सिंह, ज्योति मेहरोत्रा, राहिला ख़ान, मिनाक्षी श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा, शीबा ख़ान, विभा श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here