Home न्यूज अज़ान कस्बे में भाजपा चुनावी कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन 

अज़ान कस्बे में भाजपा चुनावी कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन 

133
0

अज़ान-खीरी। विधानसभा गोला के होने वाले उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि को भारी मतों से विजय श्री दिलाये जाने को लेकर कस्बा अज़ान में चुनावी कार्यालय का फीता का काटकर उद्घाटन करते हुए एक सभा का आयोजन किया गया। आयोजित सभा में मुख्य अतिथि के रूप में जल कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे जिनका स्वागत माल्यार्पण कर किया गया।

कैबिनेट मन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मित्रों अरविंद गिरि हम सब के बीच नहीं हैं वह कर्मठ इमानदार नेता थे किसानों के लिए लड़ते थे मुझ से स्वयं लड़ते थे बाढ की समस्याओं को लेकर हमेशा सप्ताह में 15 दिन में लड़ते रहते थे। ‌वे एक सरल स्वभाव के गम्भीर व्यक्ति थे। राजनैतिक नेता के नाते सभी से विचार विमर्श करते थे। लोगों को साथ लेकर चलते थे आगे वो नहीं चलते थे लोगों को आगे चलाते थे कभी वे किसी के खिलाफ मैं इतने बार प्रवास पर आया न तो किसी जाति न किसी धर्म न किसी व्यक्ति के खिलाफ एक शब्द की भी बुराई नहीं करते ऐसा उनका व्यक्तित्व था। आज उनका बेटा आपके बीच है। जनता जनार्दन एक देव के तुल्य है आपके आशीर्वाद से योगी आदित्यनाथ राज्य का मुख्यमंत्री व देश का मुखिया बनता है। जो त्यागी पुरुष अपना जीवन इस राज्य और भारत मां के लिए समर्पित रहता है। आपके द्वारा कमल के निशान पर दिए गए एक बोट से अमन गिरी जैसा व्यक्ति विधायक बनता है।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास विश्वास के नारे को जीवंत कर विना किसी भेद भाव के सभी को उनका अधिकार प्रदान किया देश व प्रदेश की सभी योजनाओं का लाभ सभी को बराबर से मिला। अंत में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि को भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा भेजने की अपील की है।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि, धर्मेन्द्र गिरि , विधायक शशांक वर्मा, लखीमपुर सदर विधायक योगेंश वर्मा, सुरजन लाल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, ग्राम प्रधान विपिन कुमार यादव, रामनरेश यादव, आशीष मिश्रा, विनीत , ठाकुर प्रसाद गंगवार, विनोद कुमार वर्मा राम प्रकाश अवस्थी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीवासी व प्रमुख साथी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here